आगरा, अगस्त 22 -- Agra News: श्रीराम चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से दयालबाग स्थित बाबा केशवदास सरस्वती शिशु मंदिर में नवनिर्मित श्रीराम चिल्ड्रन पार्क के लोकार्पण किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि शशि शिरोमणि व संस्थापक ट्रस्टी एलडी अग्रवाल ने पार्क के मुख्य द्वार का फीता खोल कर किया। संस्थापक ट्रस्टी लक्ष्मण दास अग्रवाल ने कहा कि आज बच्चे मोबाइल और टीवी पर ज्यादा समय बिताते हैं। बच्चे फिजिकल एक्टिविटीज में हिस्सा लें। फिट रहें और मिल-जुलकर खेलना सीखें। इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलेगी। रामचंद्र अग्रवाल की स्मृति में दयालबाग में नौवें पार्क का निर्माण कराया है और जल्द ही दहतोरा में संतोष रानी सोमनाथ शिशु मंदिर में दसवां पार्क बनाया जाना प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: विद्यालय के विकास में समाज की भूमिका अह...