Agra News: स्कूल की कोठरी में रखा गेट गिरने से छात्र घायल
आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: डौकी क्षेत्र के कौलारा कलां स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में लंच के दौरान खेलते समय कोठरी में रखा लकड़ी का गेट गिरने से कक्षा दो का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डौकी क्षेत्र के कोलारा कलां स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को छात्र खेल रहे थे। इस दौरान कक्षा दो के छात्र करन की किसी छात्र ने चप्पल फेंक दी। चप्पल कोठरी में चली गई। कोठरी में लकड़ी का गेट रखा था। चप्पल निकालने के दौरान लकड़ी का गेट छात्र करन के ऊपर गिर गया। वह घायल हो गया। प्रधानाध्यापक अजय ने बताया कि छात्र का इलाज कराया जा रहा है। उसकी हरसंभव मदद की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.