आगरा, सितम्बर 13 -- Agra News: आगरा की एक सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना थाना एकता क्षेत्र स्थित ट्विन टॉवर सोसाइटी की बताई जा रही है। रविवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पुलिस ने मामले किसी प्रकार की कोई भी शिकायत प्राप्त ने होने की बात कही है। बताया गया है कि सोसाइटी के मेंटेनेंस शुल्क को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। नोएडा में तैनात एक इंस्पेक्टर और फर्रुखाबाद से जुड़े परिवार के लोगों के बीच भी विवाद और मारपीट हुई। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: लिफ्ट में कुत्ता ले जाने को लेकर 2 महिलाओं में जंग, मारपीट का VIDEO घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। जो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। करीब ढाई मिनट वीडियो में दोनों पक्ष ...