Agra News: सोसाइटी कार्यालय में हुई मामलों की सुनवाई
आगरा, अगस्त 24 -- Agra News: सिकंदरा स्थित फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स कार्यालय में सोमवार को मामलों की सुनवाई हुई। डिप्टी रजिस्ट्रार रवि कुमार ने मामलों को सुना। आठ प्रकरणों में पक्षकारों ने अपना-अपना पक्ष रखा। पक्षकारों का पक्ष सुनने के बाद मामलों में अगली तारीख नियत कर दी गई। सुबह से पक्षकार कार्यालय पहुंच गए थे। करीब चार घंटे मामलों की सुनवाई हुई। पिछली बार नियत तारीख पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। कनिष्ठ सहायक कुलदीप प्रजापति ने बताया कि दोपहर 12 से करीब चार बजे तक शिकायतों को सुना गया। अब सुनवाई के लिए अगली तारीख नौ व 10 सितंबर नियत कर दी गई है। इन तारीखों पर पक्षकार आकर अपनी पत्रावलियों में पक्ष रख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.