Agra News: सोरों से हेयर सैलून संचालक लापता, परिजन चिंतित
आगरा, अगस्त 3 -- Agra News: सोरों कस्बा से एक हेयर सैलून संचालक सोमवार को लापता हो गया। वह सुबह घर से दुकान खोलने की कहकर गया था, युवक के दुकान पर नहीं पहुंचने की जानकारी पर परिजन घबरा गए, काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर पीड़ित पिता ने थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सोरों कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में मोहम्मद शमीम निवासी मोहल्ला मलकाना ने बताया है कि उसका बेटा शाहरुख सोरों में कछला चुंगी पर हेयर सैलून की दुकान करता है। सोमवार की सुबह करीब सात बजे वह दुकान की चाबी लेकर घर से निकला था, दुकान पर पहुंचने के बाद वह कहीं चला गया। दुकान पर काम करने वाले अन्य लोगों ने उसे शाहरुख के दुकान पर नहीं पहुंचने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन दुकान पर पहुंचे, शाहरुख को कॉल कर संपर्क करने का प्रयास किया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.