आगरा, जुलाई 16 -- Agra News: तीर्थ नगरी सोरों में मथुरा-बरेली हाईवे पर वराह मूर्ति तिराहा पर जलभराव समाप्त करने के लिए नाली का निर्माण करा रही है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने नाली निर्माण के लिए नापजोख की है। स्थानीय लोगों के द्वारा नाली निर्माण की मांग की जा रही थी। गुरूवार को सोरों के चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि सोरों में वराह मूर्ति तिराहा से लेकर गांधी मूर्ति पार्क तक बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति बनती है। जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही थी। नगर पालिका जलभराव को रोकने के लिए वराह मूर्ति तिराहा से गांधी मूर्ति पार्क के निकट नाले तक नाली का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। नाले के निर्माण के लिए नापजोख कराकर शीघ्र ही नाली निर्मााण शुरू कराया जाएगा। इस नाली के निर्माण से बारिश का पानी नाली में होकर सुविधा जन...