Agra News: सोरों में मजबूत सड़क को दोबरा बनाने का किया विरोध
आगरा, अगस्त 18 -- Agra News: नगर पालिका के द्वारा मोहल्ला होली चौक में नई सड़क बनाने का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पुरानी सड़क अभी भी मजबूत है। इसलिए मजबूत सड़क पर दोबारा निर्माण नहीं होने चाहिए। इसकी जगह नगर के उस क्षेत्र में सड़क बनाई जाए। जिन स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हैं। सड़क निर्माण के लिए डाली गई मोरंग से नालियों में पानी की निकासी अवरुद्ध हो रही है। स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। मोहल्ला होली चौक में रहने वाली भाजपा नेता सांत्वना पाराशर ने कहा कि 70 वर्ष पूर्व निर्मित सड़क अभी भी मजबूत बनी हुई है। इसलिए इस सड़क के ऊपर नई सड़क का निर्माण किए जाने का कोई मतबल समझ में नहीं आता है। इस सड़क पर हर वर्ष होलिका दहन भी होता है। इसके बावजूद सड़क आज भी मजबूती से टिकी हुई है। सड़क निर्माण के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.