Agra News: सोरों क्षेत्र से सात वर्षीय बालक लापता, परिजन चिंतित
आगरा, अक्टूबर 20 -- Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र के गोयती गांव से एक लापता सात वर्षीय बालक का अभी तक पता नहीं चल सका है। सोरों कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी में अमोल सिंह पुत्र बादाम सिंह निवासी गोयती ने बताया है कि गत 18 अक्तूबर की शाम चार बजे उसका सात वर्षीय बेटा गांव में खेलने की कहकर गया था, लेकिन वह लौटकर नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर गांव, आसपास, खेतों में भी उसे तलाश किया। फोन के माध्यम से रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन कहीं भी विष्णु की जानकारी नहीं मिली। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सोरों कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.