आगरा, अक्टूबर 6 -- Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर खनन कर रहे लोगों ने हमला कर दिया। खनन कर रहे लोगों ने नायब तहसीलदार से अभ्रदता की और उनके ड्राइवर का मोबाइल फोन भी छीन लिया। नायब तहसीलदार ने इस मामले की तहरीर सोरों पुलिस को दी है। मंगलवार की दोपहर कासगंज के नायब तहसीलदार सुरेश चौधरी सोरों के गांव महराजपुर में अवैध खनन होने की सूचना पर पहुंचे। राजस्व टीम जब महाराजपुर पहुंची तो चार ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर वाहन मौके पर मिला। राजस्व टीम को देखकर अवैध खनन कर रहे लोगों ने नायब तहसीलदार से अभ्रदता शुरू कर दी। जब राजस्व टीम ने अभद्रता का विरोध किया तो उन्होंने नायब तहसीलदार के ड्राइवर का मोबाइल फोन छीन लिया।नायब तहसीलदार ने सोरों पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की ह...