आगरा, सितम्बर 4 -- Agra News: सोरों के गांव चंदपुरा गऊपुरा में जलभराव की समस्या को लेकर अब एक सीआरपीएफ के जवान ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। चंडीगढ़ में तैनात जवान धमेंद्र कुमार ने जलभराव से परिवार को हो रही परेशानी व शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं होने की बात कही है। सीआरपीएफ के जवान धर्मेंद्र कुमार के भाई शहीद आर्येंद्र कुमार की स्मृति में उनके गांव में स्मारक एवं प्रतिमा भी स्थापित है। इस समय उनकी मां घर पर रहती हैं और बरसात के दौरान उनके घर तथा शहीद स्मारक के आसपास जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो जाती है। सड़क, गलियों और नालियों के पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी लंबे समय तक जमा रहता है, जिससे परिवार को आने-जाने में परेशानी होती है। प्रार्थना पत्र में शहीद की विधवा मां राजकुमारी ...