आगरा, सितम्बर 14 -- Agra News: सैंया के गांव नदीम में रविवार की शाम लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी का शव सोमवार को खेत में पेड़ पर लटका मिला। गले में दुपट्टे का फंदा था। ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। प्रथमदृष्टया पुलिस मामले को खुदकुशी का मान रही है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि बेटी मानसिक रूप से बीमार थी। उसका उपचार भी चल रहा था। गांव नदीम निवासी निनुआराम मजूदरी करते हैं। सबसे छोटी पांचवें नंबर की बेटी शाम को गांव में पुराने बाबू महाराज का मेला देखने गई थी। मेले से ही लापता हो गई। उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने मेले और घर के कई चक्कर लगाए। ग्रामीणों से पूछा। किसी को कोई जानकारी नहीं थी। भाई देवेंद्र सैंया थाने पहुंचा। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की। प...