आगरा, सितम्बर 3 -- Agra News: आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-10 (सिकंदरा) में मृत मिले 68 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक विनय बोस का गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद विधिवत अंतिम संस्कार कराया। आधार कार्ड पर दर्ज पते के आधार पर परिजनों की तलाश की गई, लेकिन कोई नहीं मिला। थाना सिकंदरा प्रभारी राजीव त्यागी ने बताया कि रविवार को सेक्टर-10 स्थित एक मकान में व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जांच में घर में आग लगने की पुष्टि हुई। घटनास्थल से मिले दस्तावेज और आधार कार्ड से मृतक की पहचान विनय बोस, निवासी जगतपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि वह कुछ माह पहले अपने भाई के साथ किराये के मकान में रहने आए थे और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। उनका भाई मौके पर नहीं मिला तथा उसका मो...