Agra News: सेनेटरी सुपरवाइजरों को वर्दी दिलाने की मांग
आगरा, जुलाई 17 -- Agra News: उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने संयुक्त रूप से नगर निगम के सेनेटरी सुपरवाइजरों, सफाई कर्मचारियों, ड्राइवरों, चौकीदारों, चपरासियों और प्रकाश विभाग के चतुर्थ श्रेणी के पात्र कर्मचारियों को ग्रीष्मकालीन (ठंडी) वर्दी दिलवाये जाने के लिए नगर आयुक्त सन्तोष कुमार वैश्य को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि सभी पात्र कर्मचारियों को विगत तीन वर्ष पूर्व ग्रीष्मकालीन (ठंडी) वर्दी मिली थी। अब इस वर्ष वर्दी मिलने की पात्रता बनती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.