Agra News: सेंट पीटर्स के पूर्व छात्रों ने लगाए फलदार-छायादार पौधे
आगरा, अगस्त 12 -- Agra News: सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से बुधवार को नगला तल्फी के खासपुर गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया। पूर्व छात्रों ने इस दौरान सहजन, देसी कदम, देसी अमरूद, देसी नींबू, करंज, अर्जुन, बेल, अमलतास, शरीफा, चंपा, अशोक, तारसेलिया आदि फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। पौधे वन विभाग और प्रयत्न संस्था द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराये गए। इस अवसर पर रामानंद चौहान, भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, डॉ. निशांत चौहान, डॉ. उपेन्द्र नाथ गुप्ता, हर्ष महाजन, गोमित जैन, अमित शुक्ला, पुनीत गुप्ता, संजय अग्रवाल, अनमोल कोहली, गौरव सिंघल, रवि शर्मा, दिव्येंदु गुप्ता, कपिल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, श्रीनाथ भाटिया, शेहजान खान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.