आगरा, अक्टूबर 15 -- Agra News: सेंट पीटर्स कालेज में खेली जा रही 57वीं आर्चबिशप डॉमिनिक अथाइड स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता की खिताबी जंग सेंट पीटर्स ए ने जीत ली। गुरुवार को खेले गए बेहद रोमांचकारी मुकाबले में सेंट पीटर्स ए ने सेंट पीटर्स बी को 2-0 से पराजित कर दिया। मैच ऑफ द टूर्नामेंट इहान आदिल रहे। बेस्ट गोलकीपर का खिताब अरीब खान के नाम रहा। टॉप स्कोरर ऑफ द टूर्नामेंट अध्ययन मनोज सिंह बने। फाइनल के मैन ऑफ द मैच प्रबल कुमार गुप्ता रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में कर्नल अश्वनी उपाध्याय, प्रधानाचार्य फादर डॉ. ऑल्विन पिंटो ने विजेता टीम को दस हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान फादर इग्नेशियस मिराडा, फादर डेनिस डिसूजा, डॉ. पराग गौतम, फादर कुलवंत, सिस्टर एनसी, परमजीत सिंह, अनिल राजन, मनोज शर्मा, अंकुश कुमार, कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद ...