Agra News: सेंट जॉर्जिस स्कूल में आज सजेगा विज्ञान का मंच
आगरा, अक्टूबर 9 -- Agra News: सेंट जॉर्जिस स्कूल यूनिट-2 में शनिवार को अंतर-विद्यालयी विज्ञान प्रतियोगिता द फ्यूजन फेस्ट-ट्राइगॉन एडिशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें मंडल के 20 से अधिक आईएससी और सीबीएसई स्कूलों के करीब 300 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रधानाचार्य आशीष पॉल हाबिल ने बताया कि फ्यूजन फेस्ट का यह तीसरा संस्करण है। स्कूल ने वर्ष 2024 में इसकी शुरुआत की थी। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करने का अवसर देना है। इसके जरिए उनमें रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और टीम वर्क को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रतियोगिता के समन्वयक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि विज्ञान और गणित विभाग की ओर से पांच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें क्वांटम वॉक के तहत प्रयोगशाला से रैंप तक विज्ञान की प्रस्तुति, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.