Agra News: सूने घर से नगदी और जेवर ले गए चोर
आगरा, अगस्त 26 -- Agra News: एकता थाना क्षेत्र के कुशवाह नगर एकता में सूने घर से चोर करीब 600 हजार रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित सोमवीर ने बताया कि घटना 24 अगस्त की है। दोपहर को वह वापस आए तो घर के बाहर एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर खड़ा था। उसे टोका तो वह सहम गया। इसी दौरान घर से दो लोग निकले। पत्नी को हथियार दिखाकर बाहर खड़े व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर भाग गए। घर के अंदर जांच की तो करीब 60 हजार रुपये और लाखों के जेवर गायब थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.