Agra News: सूची से गायब कर दीं वार्ड 18 की फाइलें
आगरा, जुलाई 30 -- Agra News: नगर निगम में 15वें वित्त आयोग की फाइलों को स्वीकृति नहीं मिलने से पार्षदों में रोष है। बसपा पार्षद दल की उपनेता रेखा भास्कर का कहना है कि महापौर ने एफ़एफसी के लिए प्रत्येक पार्षद से दो-दो फाइल मांगी थीं, उनके मांगने के बाद तीन बार लिस्ट आ चुकी है पर वार्ड-18 (रामनगर) जो कि एक पिछड़ा वार्ड है, जिसमें अधिकांश मलिन बस्तियां हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दो फाइलें दी थीं, लेकिन हैरत की बात यह है कि फाइलें महापौर की लिस्ट में नहीं हैं। इसकी वजह से क्षेत्रीय जनता में रोष है। जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता विकास कार्य न होने से परेशानी का सामना कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.