Agra News: सुल्तानगंज पुलिया पर डंपर ने एक को कुचला
आगरा, अगस्त 16 -- Agra News: नेशनल हाईवे स्थित सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर शनिवार की शाम बेकाबू डंपर ने तीन लोगों को चपेट में लिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। सगे भाई जख्मी हो गए। उनका इलाज चल रहा है। घटना शाम करीब सवा छह बजे की है। एसओ न्यू आगरा निशामक त्यागी ने बताया कि नगला सिरस, धौर्रा एत्मादपुर निवासी ओमवीर अपने साथी राजेश कुमार के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। मजदूरी करते थे। सुल्तानगंज की पुलिया के ऊपर राजेश का भाई संतोष कुमार उनके आने का इंतजार कर रहा था। राजेश बाइक चला रहा था। जैसे ही राजेश ने बाइक फ्लाईओवर के ऊपर रोकी पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे ओमवीर की मौके पर ही मौत हो गई। राजेश और संतोष कुमार को इलाज के लिए भेजा गया। चालक हादसे के बाद डंपर लेकर भागा था। पुलिस ने डंपर पकड़ लिया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.