Agra News: सुभाष बाजार हादसे के दोषियों पर होगी कार्रवाई: योगेंद्र उपाध्याय
आगरा, जुलाई 12 -- Agra News: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रविवार को सुभाष बाजार पहुंचे। उन्होंने बिजलीघर के पास हादसा स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवारों और व्यापारियों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि नाले के ऊपर बनी दुकानें नगर निगम ने ही बनाई थीं। क्षेत्रीय व्यापारियों ने उनकी मरम्मत के लिए पहले ही प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बावजूद हादसा होना गंभीर लापरवाही दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चार दिन बाद भी महिला का सुराग न मिलने पर मंत्री ने जिला प्रशासन को खोज अभियान और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.