Agra News: सीजन को खराब कर रहे टैक्स विभाग के सर्वे
आगरा, अक्टूबर 17 -- Agra News: चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्यों ने आगरा व्यापार मंडल के सानिध्य में शनिवार को जयपुर हाउस स्थित राज्य कर विभाग के कार्यालय में अपर आयुक्त ग्रेड वन पंकज गांधी से मुलाकात की। मिठाई विक्रेताओं पर हाल के सर्वे को लेकर आपत्ति जताई। कहा कि सीजन में अनावश्यक सर्वे से कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस पर अविलंब रोक लगाई जाए। मांग रखी कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को नोडल अधिकारी की नियुक्ति हो। विभाग और व्यापारियों के बीच समन्वय पर जोर दिया जाए। अध्यक्ष राजकुमार भगत ने सुझाव दिया कि जीएसटी के नियमों पर नियमित रूप से कार्यशाला की जाएं। कुछ मामलों में पूर्व सूचना दी जाए। सजा देने की बजाए सुधारात्मक दृष्टिकोण रखा जाए। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने दीपावली तक सर्वे को बंद रखे जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.