आगरा, नवम्बर 7 -- Agra News: सीए इंस्टीट्यूट की सितंबर 2026 में आयोजित फाउंडेशन परीक्षा में अर्नव गोयल पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 341 अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर रहे नमन गर्ग ने 329 अंक प्राप्त किए। श्रेया अग्रवाल एवं निशांत सिंघल 326 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। शाखा सचिव सचिन बुबना ने बताया कि आगरा केंद्र से 546 परीक्षार्थी रहे। इसमें से 137 को सफलता मिली। यह राष्ट्रीय औसत से अधिक है। शाखा अध्यक्ष सौरभ नारायण सक्सेना ने सभी बधाई प्रेषित की है। इस दौरान आयुष गोयल, गौरव सिंघल, अंकित मित्तल, करण पंजवानी एवं साक्षी जैन रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...