आगरा, जुलाई 22 -- Agra News: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में जिन विभागों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई है, उनसे कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्ध रूप से पोर्टल पर फीडिंग सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिये गये हैं। जिससे जनपद की रैंक में सुधार होगा। समीक्षा के दौरान सीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद के 54 कार्यक्रम ए श्रेणी, दो कार्यक्रम बी श्रेणी, तीन कार्यक्रम सी श्रेणी एवं 04 कार्यक्रम डी श्रेणी में हैं। वर्तमान में जनपद को 62 वीं रैंक प्राप्त हुई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने लोक निर्माण विभाग को नई सड़कों के निर्माण एवं व्यय में वृद्धि करने, जिला पंच...