Agra News: सीएमओ ने झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई करने वाली टीम को किया भंग
आगरा, अक्टूबर 13 -- Agra News: जनपद में अपंजीकृत नर्सिंग होम, चिकित्सकों व पैथालॉजी आदि पर छापामार कार्रवाई करने वाली टीम को सीएमओ ने भंग कर दिया है। मंगलवार को सीएमओ डा. अजय कुमार ने स्वास्थ्य विभाग में आ रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में झोलाछाप, अपंजीकृत चिकित्सकों,क्लीनिक, नर्सिंग होम, लैब आदि पर विभागीय छापेमार कार्रवाई करने वाली टीम को भंग कर दिया। सीएमओ के द्वारा भंग की गई टीम के नोडल अफसर डा. कुंवर उत्कर्ष यादव, डीपीसी धर्मेंद्र यादव, डीईओ विमल कुमार व डीजीएम संजय दीक्षित शामिल थे। सीमएओ ने इस टीम को तत्काल प्रभाव से भंग कर नए नोडल अफसर के रूप में डा. मदन कुमार को नामित किया है। नए नोडल अफसर डा. मदन कुमार के द्वारा अग्रिम विभागीय कार्यवाही की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.