Agra News: सीईओ ने नन्हें विद्यार्थियों के साथ समय बिताया
आगरा, अगस्त 8 -- Agra News: शारदा वर्ल्ड स्कूल के अर्ली लर्निंग सेंटर में फिनलैंड इंटरनेशनल एजुकेशन के सीईओ व सह-संस्थापक डॉ. जोहान स्टॉगॉर्ड पहुंचे। उन्होंने नन्हे विद्यार्थियों के साथ समय बिताया और उनकी गतिविधियों व व्यवहार का अवलोकन किया। उन्होंने इस आयु वर्ग के बच्चों की स्वाभाविक जिज्ञासा, भावनात्मक जरूरतों और सीखने की विशिष्ट शैली को समझने तथा उनके साथ संवेदनशील और प्रभावी ढंग से जुड़ने को लेकर शिक्षकों व टीम के साथ विचार साझा किए। डॉ. स्टॉगॉर्ड ने स्कूल की सुविचारित, सुसज्जित और बाल-अनुकूल अधोसंरचना की सराहना की। उन्होंने आगरा में फिनिश पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विद्यालय प्रबंधन के निरंतर और प्रतिबद्ध प्रयासों की प्रशंसा की। विद्यालय की निदेशक डॉ. गरिमा यादव ने कहा कि डॉ. स्टॉगॉर्ड का मार्गदर्शन हमारे लिए अत्यंत महत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.