आगरा, अक्टूबर 14 -- Agra News: त्यौहारी सीजन के नजदीक आते ही रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों सहित रेलवे के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इससे पहले सितंबर माह में रेलवे ने टिकट जांच अभियान से रिकॉर्ड जुर्माना वसूला है। 17.95 प्रतिशत की वृद्धि के साथ आगरा रेल मंडल ने नया रिकॉर्ड बनाया है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि डीआरएम गगन गोयल व सीनियर डीसीएम अंकित गुप्ता के नेतृत्व में आगरा रेल मंडल में निरंतर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सितंबर माह में चले अभियान में रनिंग ट्रेन चेक, स्पॉट चेक, किलेबंदी चेक, मजिस्ट्रेट चैक आदि चलाकर आगरा रेल मंडल में 12784 बिना टिकट यात्रियों से 1.30 करोड़, अनियमित यात्रा करने वाले 12569 यात्रियों से 99.66 लाख, 21 बिना बुक सामान ले जाने वा...