Agra News: सिढ़पुरा में संगठन सृजन पर कांग्रेसियों में चर्चा
आगरा, अगस्त 18 -- Agra News: कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में ब्लाक सिंहपुरा में काली मंदिर के प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पार्टी संगठन को जनपद स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय जांगीड़ ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने और आमजन की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी समय में जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन को मजबूत करने के लिए योग्य एवं सक्रिय नेतृत्व के चयन पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- जनता के बीच जाने को कांग्रेसियों ने भरी हुंकार पूर्व र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.