आगरा, जुलाई 17 -- Agra News: बोदला-सिकंदरा मार्ग स्थित कारगिल चौराहे के पास कुंतल मैन्स प्रीमियम क्लॉथिंग स्टोर में ब्रांडेड कंपनी के नकली कपड़े बिक रहे थे। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। दो कंपनियों की टीशर्ट, शर्ट और जींस बरामद की गईं। आरोपित दुकानदार के खिलाफ कापी राइट और ट्रेडमार्क ऐक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया है। नेत्रिका कंसलटिंग के असिस्टेंट मैनेजर महेश सिंह बल्लभगढ़, हरियाणा से आगरा आए थे। पुलिस अधिकारियों से मिले। उन्हें बताया कि आगरा में सीके (केल्विन केलिन) व टॉमी हिलफिगर के नकली कपड़े बिक रहे हैं। इससे कंपनी की साख खराब हो रही है। उन कपड़ों की गुणवत्ता बहुत खराब है। बारकोड फर्जी हैं। कंपनी द्वारा कपड़ों को अधिकृत स्टोर पर ही दिया जाता है। छानबीन में उन्हें पता चला है कि कारगिल चौराहे के पास कुंतल मैन्...