Agra News: सिकंदरा मंडी से ऑटो लेकर फरार हुए टप्पेबाज
आगरा, जुलाई 27 -- Agra News: फरीदाबाद से आगरा सिकंदरा मंडी ऑटो किराए पर लेकर आए दो आरोपित चालक को चकमा देकर ऑटो ले गए। चालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित सूरज सिंह निवासी धीरज नगर फरीदाबाद की तहरीर पर दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सूरज ने बताया कि वह मूल रूप से इटावा का निवासी है। फरीदाबाद में रहकर ऑटो चलाता है। 18 जुलाई की सुबह दो युवकों ने उनका ऑटो फरीदाबाद से सिकंदरा मंडी आगरा के लिए बुक किया था। रास्ते में उन्होंने बताया कि उनकी मां बीमार है और कुछ सामान भी ले जाना है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सवारी बनकर आया युवक सीएनजी ऑटो लेकर हुआ फरार मंडी पहुंचने पर दोनों ने चालक को खाना खाने के लिए कहा। खाना खाने के बाद सूरज सिंह शौचालय चला गया। इसी बीच दोनों आरोपित उनका ऑटो लेकर फरार हो गए। पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.