Agra News: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली
आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की दिशा में नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को छत्ता जोन के वार्ड-56 बेलनगंज में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नगर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और इसके उपयोग से बचने की अपील की। रैली के दौरान टीम के सदस्यों ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों से संवाद करते हुए बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी बेहद हानिकारक है। लोगों से प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े अथवा जूट के थैलों का प्रयोग करने का आग्रह किया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। अभियान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.