आगरा, अगस्त 6 -- Agra News: ताजगंज क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने अपनी पुत्रवधू और उसके मायके पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फाड़ और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। बिल्लोचपुरा ताजगंज निवासी वृद्ध आशा अली की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पुत्र फैजान का विवाह बिना दान दहेज के हुआ था। लेकिन, शादी के बाद से पुत्रवधू अशरा आए दिन विवाद करती थी और झूठे दहेज मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। शिकायत के अनुसार गर्भावस्था को लेकर विवाद के बाद आशरा अपने मायके चली गई। आरोप है कि 28 जुलाई को वह अपने माता-पिता, भाइयों और अन्य लोगों के साथ घर पहुंची, जहां मारपीट और तोड़फोड़ की गई। इसी दौरान अलमारी से सोने के हार, कंगन, चेन, अंगूठिया...