आगरा, अगस्त 25 -- Agra News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के सैलई रोड पर मिलावटी पनीर बेचने वाले डेयरी संचालक के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस अब इस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी। शहर कोतवाली में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मुखबिर के द्वारा मिलावटी पनीर बेचने की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की थी। टीम के द्वारा मौके पर मिला करीब 400 किलो मिलावटी पनीर मौके पर ही नष्ट कराया। डेयरी के अंदर मौक पर केमीकल से मिलावटी पनीर बनाने की सामिग्री भी बरामद हुई। टीम के द्वारा पनीर, घी व दूध के 13 सेंपल भरकर जांच को राजकीय प्रयोगशाला भेजे। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियेां की तहरीर पर पुलिस ने डेयर...