आगरा, नवम्बर 27 -- Agra News: भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा द्वारा 30 नवंबर को 12 कन्याओं का सर्वजातीय सरल सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित आहार रेस्टोरेंट में आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। वसंत गुप्ता ने कहा कि अन्नपूर्णा शाखा द्वारा 12 कन्याओं के सामूहिक विवाह का यह पहला आयोजन है, लेकिन शाखा अपनी स्थापना के समय से ही समाजसेवा और जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रही है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन न केवल जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में समानता, सहयोग और दहेजमुक्त विवाह की सकारात्मक परंपरा को भी प्रोत्साहित करते हैं। विवाह समारोह से पूर्व 29 नवंबर को फतेहाबाद रोड स्थित गार्डन में शाम 6 बजे से मेहंदी एवं संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 12 जोड़ों के...