आगरा, जुलाई 30 -- Agra News: पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मिढ़ाकुर में विद्यालय प्रबंध समिति गठन समारोह एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में 500 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत होने के कारण शासन के प्रावधानों के अनुसार 25 सदस्यीय विद्यालय प्रबंध समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। विद्यार्थियों ने मधुर स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग एवं मोबाइल एडिक्शन जैसे समसामयिक विषय पर आधारित प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति देकर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया तथा भरपूर सराहना प्राप्त की। प्रध...