आगरा, जुलाई 3 -- Agra News: शहर के सहावर गेट इलाके में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से करीब साढ़े सात बजे तक लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से उमसभरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हुईं। घरों में लगे इनवर्टर बैटरी भी जबाव दे गए तो लोगों ने अधिकारियों के फोन लगाने शुरू कर दिए, लेकिन अधिकारियों के फोन नहीं उठे। शाम करीब साढ़े सात बजे से ट्रिपिंग के साथ आपूर्ति सुचारू हुई, फिर करीब आठ बजे एक फेस चला गया। बता दें कि शहर का सहावर गेट लाइन पार से लेकर मंडी तक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। सड़क के दोनों ओर ही हजारों की संख्या में परिवार रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: बिजली-उमस ने बढ़ाई बेचैनी, बिजली की आंख-मिचौनी से हलकान हुआ कटिहार इन घरों को बिजली आपूर्ति मंडी से उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन ऐसा एक भी दिन नहीं जाता, जब बिजली की वजह स...