Agra News: सातवें दिन 120 अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश
आगरा, सितम्बर 2 -- Agra News: आईटीआई प्रवेश के प्रथम चरण में प्रवेश प्रक्रिया के सातवें दिन बुधवार को 120 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। प्रथम चरण के प्रवेश चार सितंबर तक होंगे। विभिन्न ट्रेड में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी संस्थान पहुंच रहे हैं। बुधवार को सातवें दिन बल्केश्वर स्थित आईटीआई में 200 से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे और काउंसलिंग कराई। अभ्यर्थियों के दस्तावेज पूरे होने के बाद उनकी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई। अभी तक 367 अभ्यर्थियों का प्रवेश हो चुका है। आईटीआई के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आईटीआई फतेहपुर सीकरी (किरावली) के प्रवेश बल्केश्वर स्थित आईटीआई में किए जा रहे हैं। सहायक प्रवेश प्रभारी संकल्प दीक्षित ने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी जल्दी करें, ताकि प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो सके और वे परेशानी से बच सकें।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.