Agra News: साइबर अपराधों पर लगाम के लिए पुलिस को मिला सुरक्षा मंत्र
आगरा, जुलाई 28 -- Agra News: साइबर अपराध के लगातार बदलते स्वरूप और एआई आधारित ठगी से निपटने के लिए पुलिस लाइन के सभागार में साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नवीनतम साइबर ट्रेंड, डिजिटल साक्ष्य संरक्षण तथा प्रभावी जांच के गुर सिखाए। कार्यशाला में डीपफेक, वॉइस क्लोनिंग, फर्जी डिजिटल अरेस्ट, निवेश के नाम पर ठगी, फिशिंग लिंक, क्यूआर कोड स्कैम, स्क्रीन शेयरिंग एप, एपीके फाइल आदि साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली और उनसे बचाव के व्यवहारिक उपाय बताए गए। साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात अधिकारी भी ऑनलाइन माध्यम से इस प्रशिक्षण में शामिल हुए। रक्षित टंडन ने बैंकिंग फ्रॉड में गोल्डन आवर के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि समय रहते शिकायत दर्ज कराने से ठगी की रकम बचाई जा सकती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.