Agra News: सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
आगरा, जुलाई 5 -- Agra News: अग्रवाल संगठन, कमला नगर की ओर से महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 26 बच्चों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में भाग लिया। बच्चों ने कृष्ण, राधा, सैनिक, डॉक्टर सहित विभिन्न पात्रों का रूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, 6 से 9 वर्ष आयु वर्ग के 52 बच्चों ने नृत्य और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के समापन पर संगठन के सदस्य परिवारों के लिए आयोजित 'तोल मोल के बोल' प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हास्य-व्यंग्य से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज बंसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.