Agra News: सांड़ के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत
आगरा, सितम्बर 20 -- Agra News: ग्राम नौबरी में सांड़ के हमले से घायल बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महिपाल यादव ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम नौबरी निवासी 65 वर्षीय बिरीशा देवी को आवारा सांड़ ने उठा-उठाकर पटक दिया था। वह गंभीर घायल हो गई। शनिवार को सेमरी निवासी 52 साल के प्रेम सिंह को भी सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। दोनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान बिरीशा देवी की मौत हो गई।घटना के बाद ग्रामीणों में आवारा पशुओं को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में घूम रहे आवारा सांड़ों और पशुओं को पकड़ने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.