आगरा, अक्टूबर 27 -- Agra News: सहावर थाना क्षेत्र में कनोई गांव के निकट अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर धान से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में पांच किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरौला निवासी धर्मवीर पुत्र लोकराज, सतीश पुत्र दयाराम, नूरुल पुत्र शब्बीर हुसैन, रामलड़ेते पुत्र लाल सिंह और रघुनंदन पुत्र हेतराम मैक्स पिकअप से धान बेचने कासगंज मंडी जा रहे थे। जैसे ही पिकअप सहावर थाना क्षेत्र में कनोई गांव के निकट पहुंचा, तभी अचानक उसका टायर फट गया, जिससे चालक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप वाहन सड़क किनारे पलट गया। इससे सड़क पर धान बिखर गए और पिकअप में सवार सभी पांचों किसान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सहावर सीएचसी लाया गया, जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्...