आगरा, जुलाई 4 -- Agra News: केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने पर सहकारिता सप्ताह-2026 के तहत शनिवार को जिला सहकारी बैंक परिसर में सहकारी जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। बैंक अध्यक्ष प्रदीप भाटी, उपाध्यक्ष पदम सिंह काका और मुख्य कार्यपालक अधिकारी वरुण यादव ने किसानों को सहकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान शून्य प्रतिशत ब्याज पर केसीसी ऋण का लाभ उठा सकते हैं। पशुपालकों व मत्स्य पालकों के लिए विशेष ऋण, समय पर उर्वरक उपलब्धता और जन औषधि केंद्रों की सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पी-पैक्स समितियों के कम्प्यूटरीकरण, डिजिटलीकरण, जनसेवा केंद्रों की सेवाओं तथा गेहूं-दलहन क्रय प्रक्रिया पर भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- सहकारी समितियां बनीं 100फीसदी ई-पैक्स इसमें बड़ी संख्या में किसान, समिति अध्यक...