आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: अम्बेडकर विकास पार्टी ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। महानगर अध्यक्ष अजय कुमार भारतीय ने कहा कि प्रदेश सरकार कह रही है कि जनता को राशन मुफ्त में दिया जा रहा है। सामग्री के बिना राशन डीलर सामान नहीं देता है। उपभोक्ताओं की परेशानी के बाद भी अधिकारी कार्यवाही नहीं करते हैं। ज्ञापन के माध्यम से कालाबजारी व भ्रष्टाचार को रोके जाने की मांग की है जिससे जनता को राहत मिल सके। सुनीता, मीना देवी, सुरेश, महावीर शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...