Agra News: ससुराल में विवाद के बाद साले ने जीजा के सिर पर हथौड़े से किया हमला
आगरा, अक्टूबर 9 -- Agra News: छत्ता थाना क्षेत्र के पीपलमंडी में ससुराल में विवाद के बाद एक व्यक्ति पर उसके साले ने हथौड़े से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। बीच बचाव करने के लिए लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित की मां ने आरोपी के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया है। सिंगी गली, पीपलमंडी निवासी कुसुम सक्सेना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 38 वर्षीय पुत्र मृदुल सक्सेना सात अक्तूबर की रात करीब दस बजे अपनी पत्नी प्रियंका यादव से मिलने ससुराल गया था। वहां किसी बात को लेकर उसके साले सोनी यादव से विवाद हो गया। आरोप है कि सोनी गाली-गलौज करने लगा। मृदुल ने विरोध किया तो आरोपी ने हथौड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होंगया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई । वह करहाने लगा। शोर सुनकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.