आगरा, जुलाई 5 -- Agra News: बारिश का मौसम शुरू होते ही छावनी क्षेत्र में बना भूमिगत नाला परेशानी का कारण बनने लगा है। जल निकासी नहीं होने से सेना भर्ती कार्यालय के साथ सदर क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। वर्ष दर वर्ष बनी इस समस्या का छावनी परिषद अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाल पाया है। यह नाला स्थानीय लोगों के लिए नासूर बन गया है। वर्ष 2022-23 में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से अल्हाबख्श चौराहे से टक्कर रोड तक जल निकासी के लिए भूमिगत नाला बनाया गया था, लेकिन यह ट्रायल के दौरान ही फेल हो गया। तत्कालीन इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर ने मामले में लीपापोती कर दी। समय-समय पर ब्रिगेडियर और सीईओ ने भी निरीक्षण किए, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। नतीजतन, यह नाला क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का ...