Agra News: सर्वोत्तम अस्पताल में 25 को स्वास्थ्य शिविर
आगरा, अक्टूबर 22 -- Agra News: सर्वोत्तम अस्पताल में 25 अक्तूबर मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। डॉ. राहुल देव शर्मा, डॉ. पवन राजपूत, डॉ. नवनीत गुप्ता रिजवान हुसैन ने बताया कि शिविर में आंखों की जांच, बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं सामान्य बाल रोगों से संबंधित परामर्श, बच्चों में सर्जरी से संबंधित समस्याओं एवं जन्मजात विकारों के लिए विशेषज्ञ परामर्श, शारीरिक दर्द, चलने-फिरने में कठिनाई तथा पुनर्वास से संबंधित मार्गदर्शन निशुल्क दिया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.