Agra News: सर्वेश ने मेहंदी प्रतियोगिता में मारी बाजी
आगरा, अक्टूबर 29 -- Agra News: आगरा छावनी स्थित बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को बीएड और गृह विज्ञान विभाग की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छात्राओं ने आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीएड प्रथम सेमेस्टर की सर्वेश ने पहला, बीएड द्वितीय वर्ष की राखी ने दूसरा और बीएड प्रथम सेमेस्टर की शहीद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रो. शुभलेश कुमारी, प्रो. किरण सिंह और डॉ. शिखा शामिल रहीं। विभागाध्यक्ष प्रो. शुभलेश कुमारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य प्रो. वंदना अग्रवाल ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से छात्राओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलता है। संचालन प्रियंका रानी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.