आगरा, अगस्त 21 -- Agra News: जिले के 10 निबंधन कार्यालयों में शुक्रवार को सर्वर सही चला तो बैनामा हुए। सर्वर के चलते कई दिनों से परेशान लोगों की रजिस्ट्री हो सकीं। तीन दिन से सर्वर डाउन होने की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। तहसील सदर के पांच रजिस्ट्री दफ्तरों में बैनामा कराने और दिनों की अपेक्षा कम लोग नजर आए। अधिवक्ता बृजेश शर्मा का कहना है कि कई दिन से सर्वर की दिक्कत थी। इसी वजह से कम लोग ही रजिस्ट्री कराने आए। इसी तरह बाह, किरावली, खेरागढ़, फतेहाबाद एवं एत्मादपुर के उप निबंधक कार्यालयों में भी लोग बैनामा कराने पहुंचे। यह भी पढ़ें- Meerut News: सरधना में रजिस्ट्री कार्यालय पर दूसरे दिन भी जूतम पैजार, हंगामा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...