आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: थाना क्षेत्र के नगला परसी गांव में रविवार की देर शाम घर में खेल रहे तीन वर्षीय मासूम को सर्प ने दंश मार दिया। जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार को चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक नगला परसी गांव निवासी अशर्फी लाल का तीन वर्षीय बेटा उमाकांत रविवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे घर में ही खेल रहा था, तभी अचानक उसके रोने की आवाज पर परिजन दौड़कर पहुंचे। उसके हाथ की उंगली से खून बह रहा था। परिजन घबरा गए और उसे आनन-फानन में चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, चिकित्सक ने बालक की स्थिति को देखा और परिजनों को बताया कि उसे सांप ने काटा है, शरीर में विष फैलने की वजह से उसकी मृत्यु हो चुकी है। सर्पदंश से बालक की मौत की खबर सुनकर परिवार में ...