आगरा, अगस्त 18 -- Agra News: थाना क्षेत्र के गांव रानामऊ में स्कूल जाते समय रास्ते में आठ वर्षीय छात्रा को सांप ने डंस लिया। जानकारी पर परिजन उसे उपचार को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक रानामऊ गांव निवासी सोनू की 8 वर्षीय पुत्री खुशबू मंगलवार की सुबह अपने ही गांव के स्कूल जा रही थी। रास्ते में उसे सांप ने डस लिया। बच्ची ने घर वापस लौटकर पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां से उसे कासगंज ले जाने की सलाह दी। कासगंज में भी निजी अस्पताल में दिखाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण कर बालिका को मृत घोषित कर दिया। इसक...