Agra News: सरेशाम युवक से बाइक, मोबाइल फोन लूटा
आगरा, जुलाई 4 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सरेशाम शटरिंग कर लौट रहे एक मजदूर की बाइक अज्ञात बदमाशों ने लूट ली। आरोपी बाइक के साथ ही पीड़ित का मोबाइल फोन भी ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गंजडुंडवारा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में सहावर थाना के गांव इतवारपुर निवासी अमन शर्मा पुत्र रामावतार शर्मा ने बताया है कि घटना गत दो जून की शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। वह अपनी बाइक से गांव मिलिक नगला से शटरिंग का काम करके अपने घर इतवारपुर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव हसनपुर और पदारथपुर के बीच नहर की पटरी पर पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। डरा धमकाकर उसके पास से बाइक व मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया और फरार हो गए। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.